नई दिल्ली

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा

बिग ब्रेकिंग

राज्यपाल को सौंपा त्याग पत्र

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अचानक इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा है. इसके बाद अब गुजरात को नया नेतृत्व मिलने वाला है. डिप्टी सीएम नितिन पटेल को ही मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.माना जा रहा है कि सरकार और संगठन के बीच चल ही खींचतान के कारण विजय रुपाणी ने इस्तीफा दिया है. खुद विजय रुपाणी ने इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे. विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी धन्यवाद दिया.मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विजय रूपाणी ने कहा कि बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग समय पर दायित्व मिलता है. मुझे 5 साल के लिए सीएम पद की जिम्मेदारी मिली थी. अब मुझे पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी. उसका निर्वहन करूंगा. हम सब मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ते हैं. सभी राज्यों में पीएम मोदी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाता है.संगठन के टकराव की खबरों पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी थी. मैंने उसे पूरी तरह निभाने का प्रयास किया. भाजपा में यह स्वाभाविक प्रक्रिया है. अब केंद्रीय नेतृत्व को नए चेहरे को सामने लाने का मौका मिलेगा और मैं गुजरात की जनता के लिए काम करता रहूंगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!