नई दिल्लीदेश

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज के दौरान अस्पताल में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच कुन्नूर में 8 दिसंबर को हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी आज इलाज के दौरान निधन हो गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे के दौरान उनका शरीर 80 फीसदी जल गया था। आज उनका इलाज के दौरान निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से इस बात की जानकारी दी गई है

ALSO READ : ग्रामीणों ने किया 15 हजार का डीजे बुक , 19 दिसंबर को एसपी-कलेक्टर बंगले के सामने शोर मचाने की है तैयारी

पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनके निधन से मैं बेहद दुखी हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। बता दें कि पीएम मोदी के अलावा अन्य नेताओं ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन में शोक व्यक्त किया है।

बता दे कि वायुसेना का हेलीकॉप्टर एमआई-17 कोयंबटूर और सुलूर के बीच कुन्नूर में क्रैश हो गया था। हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिडर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, एल-एनके विवेक कुमार, एल-एनके बी साई तेजा, हवलदार सतपाल और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह समेत 14 लोग सवार थे। सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत हेलीकॉप्टर क्रैश वाले ही दिन हो गई थी। जबकि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में वे भी जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ हेलीकॉप्टर में सवार सभी 14 अधिकारियों की मौत हो गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!