छतीसगढ़रायपुर

गैंगस्टर Aman Sahu ने 15 करोड़ मांगी थी रंगदारी, रकम नहीं देने पर चलवाई गोली, 28 अक्टूबर तक भेजा गया जेल

गैंगस्टर Aman Sahu ने 15 करोड़ मांगी थी रंगदारी, रकम नहीं देने पर चलवाई गोली, 28 अक्टूबर तक भेजा गया जेल

रायपुर न्यूज धमाका – झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू को एक बार फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड के बाद 28 अक्टूबर तक जेल भेज दिया गया। उसकी गिरफ्तारी तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पीआरए ग्रुप के बाहर फायरिंग कराने के मामले में की गई। पूछताछ के दौरान अमन ने बताया कि उसके इशारे पर ही यह फायरिंग की गई थी

दरअसल, पीआरए ग्रुप ने झारखंड में 800 करोड़ रुपये का एक बड़ा ठेका लिया था, जिसके लिए गैंगस्टर ने दो प्रतिशत रंगदारी मांगी थी। इस मांग के तहत अमन ने लगभग 15 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। पैसे न मिलने पर उसने दहशत फैलाने के लिए ऑफिस के बाहर गोली चलवाने का आदेश दिया। पुलिस ने इस गोलीकांड में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका अमन के साथ संबंध बताया जा रहा है।

अमन साहू के नाम से जुड़े अन्य मामले:

अमन साहू का नाम कई अन्य आपराधिक मामलों में भी आया है।

  • 30 सितंबर 2022 को शाम 6.22 बजे आरकेटीसी के टीपी नगर कोरबा ऑफिस के बाहर एक हेलमेट पहने बाइक सवार ने फायरिंग की और ऑफिस में एक परचा फेंका। परचे में लिखा था कि झारखंड में ट्रांसपोर्ट कारोबार करने के लिए अमन साहू गैंग से लेन-देन करना होगा। इस मामले की रिपोर्ट कोरबा टीपी नगर थाने में दर्ज की गई थी।
  • 11 फरवरी 2023 को शाम 6.52 बजे आरकेटीसी के शंकर नगर सेक्टर-2 रायपुर ऑफिस के सामने बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने कंपनी के गेट के पास एक चक्कर लगाने के बाद एक बार फायरिंग की, जो दीवार में लगी। सिविल लाइन पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की और फायरिंग करने वाले दो आरोपितों को पकड़ लिया।
  • 11 जून 2023 को सुबह करीब 11 बजे अनुपम नगर के पास करिश्मा अपार्टमेंट में इंद्रमणि कोल कंपनी के मुंशी विजयशेखर पांडेय के फ्लैट पर किसी ने फायरिंग की। गोली बालकनी में लगे शीशे को छेदते हुए अंदर गिरी। पुलिस ने इस घटना की भी रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन शूटरों का कोई पता नहीं चला है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!