
लीमा न्यूज़ धमाका // देश में फ्लूरोना (फ्लू और कोरोना संक्रमण) से एक 87 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है, जिसे पहले से ही कई बीमारियां थी और उसे कोरोना का टीका नहीं लगा था। ये जानकारी पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के नेशनल सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी, प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ डिजीज के एक शोधकर्ता सीजर मुनायको के हवाले से बताया कि मृतक उत्तरी पेरू के अमेजनस क्षेत्र में पाए गए फ्लूरोना के तीन मामलों में से एक है।
मुनायको ने कहा कि अन्य दो मामलों में एक नाबालिग और एक 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं, जिन्हें कोरोना के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है।




