छतीसगढ़कोरबा

कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों के परिजनों में मचा हड़कंप…

कोरबा न्यूज़ धमाका – कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस में आग लग गई. एसी कोच में लगी आग पर बड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने काबू पाया. घटना की जानकारी होने के बाद हड़बड़ाए यात्रियों के परिजन हाल-चाल जानने फोन करते रहे. 

कोरबा स्टेशन मास्टर एसके विश्वास ने जानकारी दी कि विशाखापट्टनम में आगजनिक की घटना घटी है. यात्री ट्रेन शनिवार की शाम 4.10 में कोरबा से विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई है, जहां सुबह 6.10 पहुंची. ट्रेन को साफ-सफाई के लिए पिट लाइन पर ले जाते समय एसी के दो कोच में अचानक आग लग गई.

इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और किसी तरह दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया. विशाखापट्टनम में ट्रेन में आग लगने की सूचना के बाद कोरबा से विशाखापट्टनम के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों के परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने फोन कर उनसे हाल-चाल जानने की कोशिश की.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!