पिथौराछत्तीसगढमहासमुंद

ट्रको की टक्कर से लगी भीषण आग 1 चालक की जिंदा जलकर हुई मौत

तीन ट्रकोँ में आग से सभी ट्रकेँ खाक। एन एच 53 सांकरा थाना क्षेत्र की घटना। एक की मौत, शेष चालक फरार

पिथौरा न्यूज़ महासमुन्द जिले के साँकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच 53 मे भगत देवरी के पास एक खड़ी ट्रक को सराईपाली की ओर से आ रही दो ट्रको ने पीछे से ठोकर मार दी ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि पहले एक ट्रक में आग लगी और देखते ही देखते ठोकर मारने वाली ट्रको में भी आग लग गयी।तीनो ट्रके धु धु कर देखते ही देखते जल कर खाक हो गयी।सांकरा पुलिस के अनुसार ट्रक मे पेन्ट होने के चलते ट्रक मे आग लगी।

इसके बाद दोनों ट्रकोँ तक आग फैल गयी और देखते ही देखते तीनो ट्रके जल कर खाक हो गयी।ट्रक इतनी बुरी तरह जल चुकी है कि सांकरा पुलिस अब तक इन ट्रको के नम्बर भी पता नही लगा पाई है।पुलिस के अनुसार ट्रको को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि एक ट्रक में पेंट दूसरी में तार एवम तीसरी ट्रक में कोई पावडर भरा था।

ट्रको के जलने के बाद बचे अवशेष से यह पता चला है।सही जानकारी ट्रक संचालकों के आने के बाद ही पता चल पाएगा।
बीती रात घटना के बाद से हाइवे की एक लेंन बन्द थी जिसे सांकरा पुलिस ने आज सुबह जेसीबी की सहायता से जली ट्रको को हटाकर किनारे कर मार्ग खोल दिया गया ।बहरहाल सांकरा पुलिस घटना की जांच कर रही है।

उक्त घटना में एक ट्रक चालक की जिंदा जल कर घटना स्थल पर ही मौत होने की खबर है। ट्रक चालक का नाम संदाम अंसारी बताया जा रहा है जो कि झारखंड के निवासी है।

पिथौरा अस्पताल से भाग निकला खलासी गफुर अँसारी
इसी ट्रक का खलासी झारखंड निवासी गफूर अंसारी को भी घायल अवस्था मे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था।जहां प्रथम उपचार के बाद अस्पताल से भाग निकला।

बहरहाल सांकरा पुलिस वाहन मालिकों की पतासाजी कर रही है।
आग लगने से एक ट्रक चालक जिंदा जला
एक बालबाल बचा ।पेंट से भरी हुई थी गाड़ी
: पिथौरा में फायर बिग्रेड खराब है: बसना में फायरबिग्रेड उपलब्ध नही : 1 वाहन चालक क्लीनर अभी तक लापता

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!