जगदलपुरछत्तीसगढ

जगदलपुर : समीक्षा के दौरान कलेक्टर बंसल ने दिए निर्देशधान के अवैध परिवहन व खरीदी पर लगाम कसने के बरतें कड़ी चौकसी

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// 1 दिसम्बर से होने वाली धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन और बिक्री पर लगाम कसने के लिए कड़ी  चौकसी बरतने के निर्देश कलेक्टर रजत बंसल ने दिए। कलेक्टर बंसल ने यह निर्देश सोमवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में धान खरीदी के तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋचा प्रकाश चैधरी भी उपस्थित थीं।

कलेक्टर बंसल ने बैठक में कहा कि किसानों द्वारा किए गए वास्तविक बोनी के अनुसार ही धान की खरीदी करें। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोचियों पर निगरानी रखने के साथ ही पड़ोसी राज्य ओड़िसा से धान के आवक की संभावनाओं को देखते हुए अतिरिक्त चैकसी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी के दौरान विभिन्न स्थानों में स्थैतिक निगरानी दलों को तैनात करने के साथ ही अधिकारियों को निरंतर क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन के संबंध में भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को सम्पूर्ण व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। धान खरीदी के लिए खरीदी केन्द्रों में पेयजल, बैठक, स्वच्छता, कम्प्यूटर एवं अन्य आवश्यक उपकरण, विद्युत तथा खरीदे गए धान की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!