मध्यप्रदेश

आनलाइन गेम के चक्कर में छात्र ने,हास्टल में देर रात रेलिंग से लटककर लगा ली फांसी

इंदौर,न्यूज़ धमाका :- शहर में आनलाइन गेम के चक्कर में एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने दो पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है। छात्र ने गेम के चक्कर में आनलाइन लोन देने वाली निजी कंपनियों से लोन भी ले लिया था। वह इंद्रपुरी के हास्टल में रहकर पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रहा था।

भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक, छात्र जितेंद्र ने सोमवार देर रात रेलिंग से लटककर फांसी लगा ली। स्वजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि छात्र मोबाइल पर पबजी और तीन पत्ती गेम खेलता था। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने मां के लिए लिखा है कि सॉरी मां मैं बिगड़ गया हूं। मुझे माफ कर देना। जितेंद्र पढ़ाई करने के साथ सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी भी कर रहा था। भंवरकुआं थाने के एएसआइ रामप्रसाद मालवीय ने बताया कि जिस हास्टल में छात्र रहता था, उसकी रेलिंग से लटककर ही उसने फांसी लगा ली।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!