नई दिल्लीमनोरंजन

दिशा पाटनी ने कहा:-जब भी मैं अपनी फिल्में देखती हूं, तो आइये जाने इनके बारे में

नई दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- दिशा पाटनी आजकल अपनी आगामी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की रिलीज को लेकर एक्टिव हैं. मीडिया चैनल्स को वह इंटरव्यू दे रही हैं. पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट्स शेयर कर रही हैं. इसी बीच दिशा पाटनी से सवाल किया गया कि लोग उन्हें ‘परफेक्ट’ समझते हैं. इसपर बिना समय लगाए जवाब देते हुए दिशा पाटनी ने कहा कि लेकिन मुझे तो खुद को स्क्रीन पर देखना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता. वह खुद को स्क्रीन पर देखने से ‘नफरत’ करती हैं.

जब भी मैं अपनी फिल्में देखती हूं, तो अपनी आंखें बंद कर लेती हूं. फिल्ममेकर मोहित सुरी ने ‘एक लिवेन रिटर्न्स’ को डायरेक्ट किया है. फिल्म 29 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया लीड रोल्स में नजर आने वाले हैं. यह हिट फिल्म ‘एक विलेन’ का सीक्वल है, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आए थे.

सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में दिशा पाटनी ने कहा, “लोगों की यह गलत धारणा है कि दिशा पाटनी एकदम परफेक्ट है. फिर चाहे उसके लुक्स हों या फिर बाकी की चीजें. मैं खुद को स्क्रीन पर बिल्कुल भी देखना पसंद नहीं करती. मैं खुद को देख ही नहीं सकती. मैं खुद को स्क्रीन पर देखने से नफरत करती हूं, क्योंकि मुझे कुछ अच्छा ही नहीं लगता. जब भी मैं अपनी फिल्में देखती हूं तो आंखें बंद कर लेती हूं. और आधे से ज्यादा समय मैं इसी तरह होती हूं.”

दिशा पाटनी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू सुशांत सिंह राजपूत संग फिल्म ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ से किया था. इससे पहले दिशा पाटनी एक तेलुगू फिल्म में नजर आई थीं. फिर ‘बागी 2’ में यह टाइगर श्रॉफ संग नजर आईं. इस फिल्म के बाद दिशा पाटनी ने कभी करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक्ट्रेस इस समय टाइगर को डेट कर रही हैं. वर्कफ्रंट की बात करें, तो दिशा पाटनी के पास करण जौहर की फिल्म ‘योद्धा’ भी है. इसमें राशी खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!