दिल्लीदेश

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली , AQI 400 के पार पहुंचा

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// दिल्ली में दो दिन पहले जहरीली हवा से राहत मिली थी लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। दिल्ली की हवा गुरुवार को एक बार फिर दमघोंटू हो गई है। राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 का आंकड़ा पार पहुंच गया है। हवा के इस स्तर को गंभीर के रूप में वर्गीकृत किया गया है। नवंबर में यह नौवां दिन है जब एक्यूआई 400 का आंकड़ा पार कर गया।

इस बार नवंबर का महीना प्रदूषण के मामले में दिल्ली की जनता के लिए भारी साबित हो रहा है। दिवाली के बाद से लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। इस बार नवंबर का महीना प्रदूषण के मामले में दिल्ली की जनता के लिए भारी साबित हो रहा है। दिवाली के बाद से लोग जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर हो गए है। दो दिन पहले तेज हवाओं के चलने से प्रदूषण की स्थिति में कुछ राहत मिली थी, लेकिन हवा की गति कम होते ही हवा में फिर दम घुटने लगा।

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। राजधानी में 25 नवंबर की रात को एक्यूआई का स्तर 403 दर्ज किया गया है, इससे पहले एक्यूआई 339 दर्ज किया गया था। जबकि 24 नवंबर को यह 280 दर्ज किया गया था। वही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 401 रहा।

बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 361 था, यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 40 अंक की वृद्धि हुई है। दिल्ली में प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, नाक और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय दिल्ली की हवा में साढ़े तीन गुना से ज्यादा प्रदूषण मौजूद है।

सीपीसीबी के मुताबिक शाम 5 बजे दिल्ली की हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 की मात्रा 374 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर और पीएम 2.5 की मात्रा 218 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर थी। मानकों के मुताबिक हवा में पीएम 10 की मात्रा 100 से कम और पीएम 2.5 की मात्रा 218 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से कम होनी चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!