छतीसगढ़बिलासपुर

स्वाइन फ्लू से एक और महिला की मौत, बिलासपुर में 100 तक पहुंचने को है आंकड़ा

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा खतरा बढ़ा हुआ है. इस बीच स्वाइन फ्लू (Swine Flu) से ग्रसित एक मरीज की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित 33 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो नए मरीजों की भी पुष्टि हुई है. स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या अब 100 तक पहुंचने वाली है. स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है.

बिलासपुर जिले में डायरिया, मलेरिया के फैले संक्रमण के बाद अब स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है. जिले में स्वाइन फ्लू के अब तक 96 मरीजों की पहचान हो चुकी है. जिनमें से 40 एक्टिव केस हैं. स्वाइन फ्लू से शहर में तीसरी मौत हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, हेमू नगर की रहने वाली 33 वर्षीय महिला की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी. तेज बुखार और सर्दी खांसी से पीड़ित महिला का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया. जहां डॉक्टर द्वारा दी गई दवा खाने के बावजूद महिला का स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ. परिजनों ने जब उसका स्वाइन फ्लू टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव निकली. जिसके बाद महिला को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!