छतीसगढ़जांजगीर

जमीन बंटवारा को लेकर जानलेवा हमला, पिता पुत्र गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा न्यूज धमाका – जमीन बंटवारा को लेकर जानलेवा हमला करने वाले पिता- पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला शिवरीनारायण थाना का है।थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि खोरसी निवासी सुखदेव केंवट 15 नवंबर की शाम 7:30 बजे के आस पास अपने घर पर था।

तभी बहरू केंवट का बेटा राजेश केंवट जमीन बंटवारा को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। गाली गलौज करने से मना करने पर वहीं खड़ी सुखदेव की पत्नी शीतला के ऊपर बोल्डर पत्थर से सिर पर हमला कर दिया जिससे उससे गंभीर चोट लगी। इतना ही नहीं राजेंश केंवट डंडा से सुखदेव की हत्या करने की नियत से सिर में लगातार वार किया।

जिससे सुखदेव के सिर में गंभीर चोट लगी और जमीन पर गिर गया। इसके बाद बीच बचाव करने आए उसके चाचा अमृत केंवट और खोलबहरा केंवट के साथ भी राजेश केंवट और उसके पिता बहरू केंवट दोनों ने मिलकर मारपीट किए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!