छतीसगढ़कवर्धा

कवर्धा में धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मशीन के बेल्ट में फंसने से महिला की मौके पर ही मौत

कवर्धा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में धान मिसाई के दौरान हादसा हो गया। धान मिसाई करने के दौरान थ्रेसर मशीन के बेल्ट में फंसने से महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतका सुनैना चंद्रवंशी खेत में धान मिसाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक धान मिसाई थ्रेसर मशीन के बेल्ट में साड़ी फसने से हादसा हुआ।  

दरअसल यह पूरा मामला बोडला थाना क्षेत्र के  ग्राम नेऊरगांव कला का है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनो में मातम का माहौल है।फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थ्रेसर मशीन की चपेट में आया ग्रामीण

वहीं बीते सप्ताह सरगुजा जिले के ग्राम तेलाइधार छोटे पुटुकेला का रहने वाले 40 वर्षीय महेश्वर कोरवा की थ्रेसर मशीन के चपेट में आने से मौत हो गई थी। मृतक महेश्वर कोरवा अपने पड़ोसी के घर थ्रेसर मशीन से धान मिसाई कर रहे था। तभी अचानक थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया। धान के फसल के साथ ही मशीन के अंदर जा समा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मशीन से बाहर निकाला गया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!