जगदलपुरछत्तीसगढ

जगदलपुर : वैक्सीनेशन बढ़ाने शहर में दस्तक अभियान हुआ शुरू

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// शहर में रहने वाले हर व्यक्ति को कोरोना का टीका लगे इसके लिए शनिवार काे शहर के सुंदरलाल शर्मा, संजय गांधी, शहीद गुंउाधूर, राजीव गांधी और मदन मोहन मालवीय वार्ड में दस्तक अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर अभियान के तहत 110 लोगों को टीका लगाया गया

दस्तक अभियान के नोडल अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में इस अभियान का फायदा बड़े पैमाने पर मिले इसके लिए इस अभियान का हर दिन शहर के तीन से लेकर पांच वार्डों में चलाया जाएगा। जिले में कोरोना टीकाकरण में बढ़ोत्तरी को लेकर बस्तर जिले में 3 नंवबर से हर घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है जो 30 नवंबर तक चलेगा।नगर निगम क्षेत्र में 1 लाख 1 हजार 103 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से पहली डोज 73 तो वहीं दूसरी ओर 65 फीसदी लोगों ने ही लगवाई हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सीआर मैत्री ने बताया कि पहली डोज लगवाने के मामले में जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र पहले नंबर है लेकिन दूसरी डोज को लेकर चौथे नंबर पर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!