छत्तीसगढदंतेवाडा

दंतेवाड़ा : फ्लिपकार्ट कर्मचारी ग्राहकों के सामान की डिलीवरी से मिले 27 लाख रुपए लेकर भागा , एफआईआर दर्ज

दंतेवाड़ा न्यूज़ धमाका /// जिले में फ्लिपकार्ट का एक कर्मचारी कंपनी के 27 लाख रुपए लेकर भाग निकला। यह फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन मंगाए ग्राहकों के सामानों की डिलीवरी कर उनसे वसूला हुआ पैसा था। मामले की जानकारी लगते ही कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में की। फ्लिपकार्ट के दंतेवाड़ा के कर्मचारी कांति कुमार सिंह (32) ने पुलिस को बताया कि दुर्ग जिले के रहने वाले देवेंद्र निषाद की पोस्टिंग कुछ महीने पहले ही कंपनी ने दंतेवाड़ा हब में की थी।

उनका काम समय पर पैसों का सही हिसाब कर कंपनी के खाते में डलवाना था।ग्राहकों तक सामानों की डिलीवरी करने के लिए लोकल लड़कों को लगाया गया था, जिन्होंने अलग-अलग जगहों पर सामानों की डिलीवरी कर ग्राहकों से लगभग 27 लाख 23 हजार 804 रुपए पैसा वसूल कर देवेंद्र को दिए थे। इसे देवेंद्र ने कंपनी के खाते में जमा नहीं किया और सारे पैसे लेकर भाग निकला।

कुछ दिनों तक जब कंपनी के खाते में राशि जमा नहीं हुई तो एरिया मैनेजर अनीश चौबे ने कर्मचारियों को मेल कर पैसों की जानकारी मांगी थी। उन्हें भनक लग गई थी कि देवेंद्र ने पैसे का गबन किया है। एरिया मैनेजर ने पहले देवेंद्र को फोन कर पैसे जमा करने को कहा। देवेंद्र ने पैसे न देने की बात कही और कहा कि मेरे पास से सारे पैसे खर्च हो गए हैं।एरिया मैनेजर से बात होने के बाद ही देवेंद्र फरार हो गया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!