छत्तीसगढदेश

कोरोना का कहर देश में 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए

केरल में सबसे ज्यादा है एक्टिव केस

केरल में रविवार को कोविड के 19,653 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 45 लाख 8 हजार 493 हो गई. महामारी से 152 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 23,591 हो गई है. बीते 24 घंटे के दौरान कोविड के 26,711 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 43 लाख 10 हजार 674 हो गई है

  • कोरोना के कुल मामले– तीन करोड़ 34 लाख 78 हजार 419
  • कुल डिस्चार्ज– तीन करोड़ 27 लाख 15 हजार 105
  • कुल एक्टिव केस– तीन लाख 18 हजार 181
  • कुल मौत– चार लाख 45 हजार 133
  • कुल टीकाकरण– 80 करोड़ 85 लाख 68 हजार डोज दी गई

कोरोना 7 दिनों का आंकड़ा

  • 13 सितंबर- 25,404
  • 14 सितंबर- 27,176
  • 15 सितंबर- 30,570
  • 16 सितंबर- 34,403
  • 17 सितंबर- 35,662
  • 18 सितंबर- 30,773
  • 19 सितंबर- 30,256

30 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं. सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 30,256 नए कोरोना केस आए और 295 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 43,938 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 13,977 एक्टिव केस कम हो गए

देश में कोरोना संक्रमण का हाल


कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 34 लाख 78 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 45 हजार 133 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 27 लाख 15 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 18 हजार 181 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

  • कोरोना के कुल मामले– तीन करोड़ 34 लाख 78 हजार 419
  • कुल डिस्चार्ज– तीन करोड़ 27 लाख 15 हजार 105
  • कुल एक्टिव केस– तीन लाख 18 हजार 181
  • कुल मौत– चार लाख 45 हजार 133
  • कुल टीकाकरण– 80 करोड़ 85 लाख 68 हजार डोज दी गई

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!