नई दिल्लीदेश

कम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में देश में 20 हजार से कम नए केस

नई दिल्ली न्यूज़ देश में नए मामले 20 हजार से नीचे आ गए हैं. देशभर में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 19,740 नए मामले सामने आए हैं. देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की तादाद बढ़कर 3 करोड़ 39 लाख से ज्यादा हो गई है. पिछले 24 घंटों में कुल 248 संक्रमितों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस भी तेजी से कम हो रहे हैं, जो राहत की बात है पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों की तुलना ठीक होने वाले मरीज अधिक रहे. देश में कुल एक्टिव केस 2,36,643 दर्ज किए गए, जो पिछले 206 दिनों में सबसे कम हैं. एक्टिव केस कुल संक्रमण का एक फीसदी से भी कम है. फिलहाल यह 0.70 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.देश में फिलहाल रिकवरी रेट 97.98 फीसदी है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटों में देशभर में 23,070 मरीज कोविड महामारी से ठीक हुए हैं. अब तक कुल 3 करोड़, 32 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!