छत्तीसगढदेश

देश में कोरोना 75 करोड़ का हुआ टीकाकरण

छत्तीसगढ़ न्यूज़ कोरोना वायरस वैक्सीनेशन का आंकड़ा 75 करोड़ के आंकड़ें को पार कर गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी कि देश में अब तक 75 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र के साथ दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान नए आयाम गढ़ रहा है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, “Congratulations India! PM नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र के साथ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है यानि आज़ादी के 75वें वर्ष में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण के आँकड़े को पार कर लिया है

WHO ने भारत को दी बधाई

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसको लेकर भारत को बधाई दी. विश्व स्वास्थ्य संगठन की साउथ ईस्ट एशिया की रिजनल डायरेक्टर डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, “WHO भारत को कोरोना वैक्सीनेशन अभूतपूर्व स्तर तक ले जाने के लिए बधाई देता है. पहले दस करोड़ डोज देने में जहां भारत को 85 दिन लगे, 65 करोड़ डोज से 75 करोड़ डोज तक पहुंचने में भारत को सिर्फ 13 दिन लगे.”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?

वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया. उन्होंने कहा, “यह एक बड़ी उपलब्धि है. मैं जनता, कोरोना योद्धाओं, राज्य सरकारों और पीएम का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने सभी को मुफ्त टीके उपलब्ध कराए. भारत ने अपनी आबादी का टीकाकरण के मामले में कई देशों को पीछे छोड़ दिया है

देश में कोरोना की स्थिति

भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,254 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,32,64,175 हो गए. इसका साथ ही इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 3,74,269 रह गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में सोमवार को यह जानकारी सामने आई. सुबह आठ बजे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 219 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 4,42,874 पर पहुंच गई. मंत्रालय के अनुसार पिछले 78 दिन से प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 50 हजार से कम देखी गई है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!