
केन्द्र सरकार की नाकामियो को गिनाते व भाजपा की हकीकत बताने जनजागरण पदयात्रा के माध्यम से हाट बाजारों व जनजन तक पहुंच रही कांग्रेस।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आदेशानुसार पूरे देश में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस माध्यम से काग्रेसी आज पहुचे गांव गांव तथा बड़े कनेरा हाट बाजार में व्यापार एवं विक्रेता बाजार में उपस्थित सभी लोगो को केन्द्र सरकार की नाकामियों की वजह से देश में उत्पन्न महंगाई बेरोजगारी पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाद तैल के बढ़ते दाम के बारे मे बताया । जगजागरण यात्रा में जिले के क्राग्रेस पार्टी के नेता पदाधिकारी युवा वर्ग के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रहे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी बधुराम नेताम विषेष रूप से मौजूद रहे।
