
बिलासपुर। महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तखतपुर में जन जागरण अभियान शुरू किया। इसमें नीतियों को लेकर जमकर कोसा।तहसील चौक से शुरू पदयात्रा में नगर प्रभारी विनोद दिवाकर, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिहारी देवांगन पद यात्रा समन्वयक अजय देवांगन के नेतृत्व में पद यात्रा कैलाश नगर, ब्लाक कालोनी होते हुए मंडी चौक फिर वापस तहसील चौक पहुंची । कार्यक्रम में विनोद दिवाकर ने कहा कांग्रेस जन पद यात्रा के माध्यम से मोदी की महंगाई को आम जन को जागरूक करने की शुरुवात किए हैं ये अनवरत 16 दिन चलेगा। इस अवसर परघ्नश्याम शिवहरे, विनोद भास्कर , सुरेश सिंह ठाकुर, मुकीम अंसारी, कैलाश देवांगन, हेमंत कश्यप, गिरीश कश्यप ,चंद्रप्रकाश देवांगन, नट्टू जायसी कश्यप अन्य बड़ी संख्या में शामिल रहे।
मुंगेली। लगातार बढ़ती महंगाई को देखते कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के योजनाओं की विफलता के खिलाफ जिला संगठन प्रभारी सीमा वर्मा के निर्देश पर शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पदयात्रा की रूपरेखा तय की गई। बैठक में मुंगेली शहर की प्रभारी अंबालिका साहू सहित लोरमी प्रभारी श्याम जायसवाल, चुरावन मंगेश्कर एवं जिला ब्लाक ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मल्लाह, संजीत बनर्जी, दिलीप बंजारा, रत्नावली, लोकराम साहू, सोम वर्मा, संजय यादव, रूप लाल कोसरे, मंजू शर्मा, नूरजहां, सतीश तंबोली, रामकुमार साहू, संजय सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के आह्रान पर कांग्रेस कमेटी सीपत द्वारा महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान पदयात्रा शुरु की गई। सोंठी के पीपरानार से में कार्यकर्ताओं ने गली मोहल्ले में लोगांे के बीच जाकर केंद्र की गलत नीतियों व वादा खिलाफी को बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज की कमर तोड़ महंगाई से आम जनता का जीना दूभर हो गया है। महगांई केलिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने देश की भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, दुबे सिंह कश्यप, प्रमोद जायसवाल, महेंद्र कश्यप, बुटन पाटनवार, भागीरथी पोर्ते, धनिदास महंत अशोक सूर्यवंशी अन्य शामिल रहे।