Uncategorized

‘कुंडली भाग्य’ की ‘प्रीता’ आज बनेंगी दुल्हन मेहंदी और हल्दी सेरेमनी आयोजन की तस्वीरें की शेयर

छोटे पर्दे पर सबकी पसंदीदा बहू बन चुकीं ‘कुंडली भाग्य’ की ‘प्रीता’ उर्फ श्रद्धा आर्य अब असल जिंदगी में भी किसी के घर की बहू बनने जा रही हैं। श्रद्धा आर्य आज (मंगलवार) को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। श्रद्धा की शादी दिल्ली से हो रही है जिसके लिए रस्में भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में श्रद्धा आर्य की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसकी तस्वीरें खुद श्रद्धा ने भी शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

श्रद्धा आर्य टेलीविजन की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। उनकी शादी का उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब श्रद्धा की शादी की रस्मों की तस्वीरें सामने आने के बाद से फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। बीते दिन श्रद्धा आर्य की मेहंदी सेरेमनी हुई। जिसकी तस्वीरें श्रद्धा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की हैं। श्रद्धा आर्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। अपनी मेहंदी सेरेमनी में श्रद्धा आर्य ने मल्टीकलर लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने सिंपल लुक ही रखा था।

वहीं इन तस्वीरों में मेहंदी के साथ ही साथ श्रद्धा ने अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट की है। इसके साथ ही आज सुबह श्रद्धा आर्य की हल्दी सेरेमनी हुई। जिसकी तस्वीर श्रद्धा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। श्रद्धा आर्य ने अपनी हल्दी सेरेमनी में पीले रंग का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने फ्लोरल ज्वेलरी भी पहनी हुई थी। श्रद्धा ने अपनी हल्दी की तस्वीर में कलीरे भी फ्लॉन्ट किए। श्रद्धा अपनी शादी की दोनों ही रस्मों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!