बीजापुर। तेलंगाना ले कर गए कांग्रेस के नेता को दो महिला नक्सलियों के साथ पुलिस ने पकड़ा है। महिला नक्सलियों के साथ तेलंगाना पुलिस ने भोपालपट्नम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता केजी सत्यम को गिरफ्तार किया है। तीनों को हनमाकोंडा के पास गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तेलंगाना पुलिस जल्द ही पूरा खुलासा करेगी।
