जगदलपुरछत्तीसगढ

पीएम आवास योजना के नाम पर कांग्रेस पार्षद ने 40 गरीबों से लिया 25-25 हजार, पुलिस से एफआईआर की गुहार

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कांग्रेसी पार्षद ने अपने वार्डवासियों से लाखों रुपए ठगी कर लेने का मामला सामने आया है. संजय गांधी वार्ड की कांग्रेस पार्षद कोमल सेना ने अपने वार्ड के करीब 40 लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर सभी से 25-25 हजार रुपये ले लिया है. हंगामे के बाद मामले का खुलासा हुआ है.

सालभर बाद भी आवास योजना का लाभ नहीं दिलाने के चलते वार्ड वासियों ने कांग्रेसी पार्षद के घर पर हल्ला बोल दिया, जिसके बाद भाजपा ने भी इसे मुद्दा बनाते हुए कांग्रेसी पार्षद पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग पुलिस से कर रही है.

विपक्ष ने कांग्रेसी पार्षद से प्रभावितों से लिए गए सारे रकम को वापस करने की मांग की है. वहीं वार्डवासियों की मांग है कि उनको दिया गया रकम नहीं उन्हें घर ही चाहिए. इस धोखाधड़ी पर पार्षद को निलंबित करने के साथ उन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है.

वार्डवासियों ने बताया कि साल 2020 में कांग्रेसी पार्षद कोमल सेना ने वार्ड के कुछ गरीब लोगों को मकान दिलाने का आश्वासन दिया था. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इसका लाभ लेने के लिए 25-25 हजार रुपये की डिमांड की थी, जिसके बाद लगभग 40 गरीब लोगों ने जैसे तैसे पैसे इकट्ठे कर पार्षद को दे दिए.

पार्षद ने वार्डवासियों को केवल आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दिया, ना ही उन्हें पैसे की कोई पर्ची या पावती दी गई और ना ही घर कब तक मिलने का कोई आश्वासन दिया. सालभर से ऊपर बीतने के बाद जब वार्डवासी पार्षद से आवास की बात पूछने लगे तो पार्षद ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की, जिसके बाद पार्षद पर दबाव बनाने से पार्षद ने राजनीति धौंस दिखाते हुए उन्हें पैसे नहीं देने की बात कही.

इतना ही नहीं आवास योजना का लाभ मिलने की बात कही. इस पूरे मामले को लेकर एक वार्डवासी ने कांग्रेसी पार्षद से हुए बातचीत की पूरी ऑडियो भी रिकॉर्डिंग कर ली. इस मामले को लेकर वार्ड वासियों ने जगदलपुर नगर निगम आयुक्त और महापौर से भी मुलाकात की, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला.

इसके बाद सभी वार्डवासी अपने पैसे की मांग करने के लिए कांग्रेसी पार्षद के घर पहुंच गए, वार्ड वासियों का कहना है कि 25 -25 हजार कर कुल 40 लोगों ने यह रकम पार्षद को दी थी, पार्षद उनकी दी हुई रकम सभी को वापस करें.

इधर वार्ड वासियों से भाजपा को इसकी जानकारी मिलने के बाद निगम के नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता संजय पांडे वार्डवासियों से मिलने पहुंचे, संजय पांडे ने कहा कि कांग्रेसी पार्षद ने सत्ता का धौंस दिखाते हुए सीधे-सीधे वार्ड वासियों को इस योजना का लाभ दिलाने की बात कहते हुए पैसा ठगी कर धोखाधड़ी किया है.

पार्षद ने वार्ड के करीब 40 लोगों से करीब 10 लाख रुपए ठगी कर लिए. भाजपा नेता संजय पांडे ने कांग्रेसी पार्षद पर FIR दर्ज करने की मांग के साथ सभी प्रभावित लोगों के रकम वापस दिलाने की मांग की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!