बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम को एलपीजी निर्माता कंपनियों ने 137 स्र्पये दाम घटा दिया है। 2575 स्र्पये 50 पैसे से अब यह 2438 स्र्पये 50 पैसे हो गया है। इसी कीमत पर बुधवार से गैस एजेंसियों में बिक्री शुरू की गई है। दाम में कमी से कमर्शियल सिलिंडर उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों और छोटे व्यवसायियों को राहत मिलेगी।
सब्सीडी वाले सिलिंडर के दाम को कंपनियों ने फिलहाल यथावत रखा है। बीते महीने की तरह एक हजार 91 स्र्पये 50 पैसे की दर से ही गृहणियों को सिलिंडर खरीदना होगा।
30 मई को कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में एलपीजी निर्माता कंपनियों ने भारी बढ़ोतरी कर दी थी। प्रति सिलिंडर 104 स्र्पये की वृद्धि की गई थी। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व छोटे व्यापारियों जो व्यावसायिक सिलिंडर का उपयोग करते हैं उनके लिए बड़ा झटका था।
मई के पहले दिन से ही बढ़ी कीमतों पर कमर्शियल सिलिंडर की बिक्री एजेंसियों के जरिए शुरू की गई थी। अप्रैल महीने में 2481 स्र्पये कीमत पर सिलिंडर की बिक्री की जा रही थी। इसमें प्रति सिलिंडर 104 स्र्पये की बढ़ोतरी निर्माता कंपनियों ने कर दी थी।
