कोंडागांवछत्तीसगढ

मोर जिम्मेदारी अभियान के जागरूकता रथ को कलेक्टर ने दिखायी हरी झण्डी

कोराना महामारी के संबंध में लोगों को करेंगें जागरूक

कोंडागांव न्यूज़ जिले में कोरोना के प्रकरणों की संख्या भले ही कम हो गयी है परंतु खतरा अभी तक पूर्ण रूप से टला नहीं है। जिसे देखते हुए यूनिसेफ एवं एकता परिषद कोण्डागांव के सहयोग से ‘‘मोर जिम्मेदारी‘‘ अभियान की शुरुआत की गई है। इस के तहत् मंगलवार को जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा ‘‘मोर जिम्मेदारी‘‘ जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस मोर जिम्मेदारी अभियान केे अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों के समस्त गांवों में जाकर इस वाहन द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा। व कोविड गाइडलाइन के बारे में समझाइश देते हुए वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जायेगा।

कोरोना से बचने की दी जायेगी जानकारी

इस अभियान के तहत् लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते ही मास्क या गमच्छे का उपयोग, किसी से बातचीत करते समय 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी, सर्दी, खाॅसी, बुखार होने पर तुरंत मितानीन से संपर्क करने और नजदीकी स्वास्थ केन्द्र में जाकर दवाई लेने, बाहर से घर आते ही साबुन से हाथ पैर धोकर ही प्रवेश करने, घर के सभी लोग गरम पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करने, अपने प्रियजन एवं बच्चों के खातिर वैक्सीन लगवायें और दूसरों को लगाने के लिए प्रेरित करने के संबंध में बताया जयेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!