बिलासपुरछत्तीसगढ

14 मार्च को बिलासपुर में सिटी बस संचालन किया,कुल दो करोड़ 83 लाख रुपये खर्च होंगे

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- एक बार फिर शहर में सिटी बस चलाने की कवायद शुरू कर दी गई है। शासन ने 14 मार्च को नगर निगम बिलासपुर से सिटी बस संचालन को लेकर जरूरी जानकारी भेजने को कहा। इसके बाद नगर निगम ने शासन को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान स्थिति में सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए कम से कम दो करोड़ 83 लाख का खर्च आएगा। इसके बाद ही बसों का संचालन संभव होगा।

निगम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार शासन ने 14 मार्च को सिटी बस सेवा शुरू करने से पहले जरूरी जानकारी भेजने को कहा। निगम ने पत्र का जवाब भेज दिया है। पत्र में निगम प्रशासन ने शासन को बताया कि करीब दो साल से बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। इसके चलते टायर, बैटरी समेत बहुत से सामान खराब हो चुके हैं। सभी बसों के रंग रोगन की जरूरत है। इसमें कुल दो करोड़ 83 लाख रुपये खर्च होंगे। निगम प्रशासन ने रिपोर्ट के माध्यम से राज्य शहरी विकास अभिकरण को बताया कि खर्च में आरटीओ टैक्स भी शामिल है।

निगम प्रशासन के अनुसार बिलासपुर में मार्च 2020 तक सिटी बस संचालन श्रीजगदम्बा एजेंसी के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। लाकडाउन के बाद बसों का संचालन आम जनता के लिए बंद कर दिया गया। इसी दौरान सिटी बस संचालक बेंगलुरु निवासी सुनील छात्रा का निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने कुछ दिनों बाद सिटी बस सेवा संचालन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी असमर्थता जाहिर कर दी थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!