छतीसगढ़रायपुर

डाक्टर से 3 करोड़ की ठगी: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, अलग-अलग राज्यों में 50 से अधिक थानों में है केस

रायपुर न्यूज़ धमाका – 10 अगस्त 2024। डाक्टर से 3 करोड़ की ठगी करने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम पर 2.93 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी। दरअसल डॉ.डी. सुनील एमएस, एमसीएच ऑर्थो (यू के) अशोका रतन पंडरी रायपुर में रहते हैं। वो शेयर ट्रेडिंग भी करते हैं, इसी सिलसिले में ज्यादा मुनाफा कमाने के नाम पर एक शातिर ने उनसे संपर्क किया और फिर उनसे 2.92 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। इस मामले में रिपोर्ट थाना पंडरी में दर्ज कराई गयी।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 163/24 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। जांच के दौरान  आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई।

जिसके बाद पुलिस को दिल्ली निवासी आरोपी अंकित सिंह  की जानकारी मिली। अंकित सिंह पता बदल कर फर्जी कम्पनी बनाकर कर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने अन्य साथी की सहायता से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए थे। इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के 50 से अधिक पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!