
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED की विशेष कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। कोर्ट ने उनकी न्यायिक रिमांड 15 सितंबर तक बढ़ा दी। यह पेशी उनकी चौथी बार हुई पेशी थी।
मुख्य बिंदु:
- चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी 18 जुलाई 2025 को भिलाई स्थित बघेल निवास पर उनके जन्मदिन के दिन हुई थी।
- उन पर शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं।
- सुप्रीम कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री और उनके बेटे ने जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन SC ने सुनवाई से इंकार करते हुए हाईकोर्ट जाने की सलाह दी।
- मामले में SC ने छत्तीसगढ़ HC से याचिका पर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।



