रायगढ़छत्तीसगढ

70 किलो गांजा समेत कार जब्त

Story Highlights
  • कार में लगभग पांच लाख रुपए का 70 किलो गांजा मिला

रायगढ़ न्यूज़ धमाका ///  बुधवार को लैलूंगा पुलिस ने 70 किलो गांजा समेत कार बरामद की। पुलिस कर्मियों को देखकर कार चालक और तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने एनडीपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक रूपेन्द्र साय को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकडेगा सोनाजोरी की ओर से मारुति कार सीजी 04 एचवी 1871 में अवैध रूप से गांजा लाया जा रहा है।मांझीआमा बस्ती मार्ग पर स्विफ्ट कार देखे जाने का पता चला।

थाना प्रभारी ने तस्करों का पीछा किया। पुलिस को देखकर भाग रहे तस्करों की कार पंक्चर हो गई। कार को लवारिस हालत में छोड़कर आरोपी भाग निकले। दो दिन पहले डोंगरीपाली पुलिस को देखकर आरोपी गाड़ी छोड़कर भागे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया लैलूंगा के घने जंगलों में कार छोड़कर आरोपी कहां भाग गए इसका पता लैलूंगा पुलिस नहीं लगा पाई। कार में लगभग पांच लाख रुपए का 70 किलो गांजा मिला। चालक एवं वाहन स्वामी के विरूद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीसी एक्ट की कार्रवाई की गयी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!