राजनांदगांवछत्तीसगढ

मोबाइल दुकान के शटर का ताला तोड़ा, सीसीटीवी के तार काटे, कैमरे का मुंह मोड़कर की चोरी

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// शहर के गंज चौक स्थित संजू मोबाइल में देर रात चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर बड़ी संख्या में मोबाइल की चोरी कर ली। शहर के चौक से चोरी होने पर पुलिस गस्त पर सवाल उठ रहे हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का मुख दूसरी तरफ मोड़ कर चालाकी से चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

वहीं सुबह जब लोगों की नजर दुकान पर पड़ी तब चोरी का खुलासा हुआ। शटर का ताला टूटे होने की सूचना मिलने पर दुकान संचालक मौके पर पहुंचे और चोरी की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

चोरी करने से पहले चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के वायर काट दिए और सीसीटीवी कैमरे का रुख दूसरी तरफ मोड़ दिया। जिसके बाद बड़ी चालाकी से चोरों ने पूरी घटना को अंजाम दिया। दुकान में लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!