नई दिल्लीदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ : भारत और रूस के बीच कई समझौतों पर हुए दस्तखत, दोनों देशों के बीच हुई 2+2 बैठक

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु भारत पहुंचे। राजनाथ सिंह ने गर्म जोशी के साथ इन नेताओं का स्वागत किया। दोनों मंत्रियों ने अपने समकक्ष भारत के विदेश डॉ एस जयशंकर और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ भारत और रूस के बीच पहली बार हो रही 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लिया। बैठक में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई है।

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बैठक के दौरान कहा कि ये हमारी चौथी बैठक है। ये भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है। आज हमारे पास न केवल अपने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक स्थिति पर चर्चा करने का अवसर है बल्कि हम पहली 2+2 बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

हमारे लिए वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन यूनिक इवेंट है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन विश्वास का रिश्ता साझा करते हैं। हम शिखर सम्मेलन से बहुत ही महत्वपूर्ण परिणामों की आशा कर रहे हैं। भारत-रूस के बीच साझेदारी यूनिक है। मुझे विश्वास है कि आज की वार्ती बहुत फलदायी होगी। वहीं बैठक के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रूस हमारा विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साथी है।

हमारे संबंध बहुपक्षवाद, वैश्विक शांति, समृद्धि और आपसी समझ और विश्वास में समान रुचि के आधार पर समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। रक्षा सहयोग हमारी साझेदारी के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। मुझे उम्मीद है कि भारत-रूस साझेदारी पूरे क्षेत्र में शांति लाएगी और इस क्षेत्र को स्थिरता प्रदान करेगी।

भारत-रूस डिफेंस इंगेजमेंट में हाल के दिनों में अभूतपूर्व तरीके से प्रगति हुई है। हमें उम्मीद है कि रूस इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारत के लिए एक प्रमुख भागीदार बना रहेगा। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने भारत और रूस के बीच हुए समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!