
नागालैंड न्यूज़ धमाका /// शनिवार रात फायरिंग की हैरान करने वाली घटना हुई। इस फायरिंग में अब तक 6 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फायरिंग की घटना के बाद जो तस्वीरें आईं, उनमें वाहनों को जलते हुए दिखाया गया है। यह घटना नागालैंड के मोन जिले के ओटिंग की है। रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों के वाहनों में आग लगा दी।




