छतीसगढ़रायपुर

धमतरी जिला पंचायत की 6 में से 5 सीटों पर भाजपा की जीत, सीएम के समधी ने भी जीता चुनाव

CG Panchayat Chunav Result : धमतरी जिला पंचायत की 6 में से 5 सीटों पर भाजपा की जीत, सीएम के समधी ने भी जीता चुनाव

 रायपुर न्यूज धमाका – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा का जलवा है. धमतरी जिले की 6 में से 5 सीटों पर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समधी टीकाराम कंवर भी धमतरी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत गए हैं. उन्हें भाजपा की ओर से क्षेत्र क्रमांक 9 से प्रत्याशी बनाया गया था. इस क्षेत्र में पहले चरण में वोटिंग हुई थी, जिसमें टीकाराम कंवर ने उत्तम कुमार मरकाम को हराया.

इसके अलावा धमतरी जनपद पंचायत की 25 में से 18 और मगरलोड जनपद पंचायत की 23 में से 15 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. भाजपा धमतरी जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का नतीजा बताया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!