देश

बीजेपी पर लगाया हिंसा का आरोप,टीएमसी ने जंगल राज’ कायम कहा- त्रिपुरा ने और ‘लोकतंत्र’ चरमरा गया

तृणमूल कांग्रेस (टी.एम्.सी ) की त्रिपुरा इकाई ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा त्रिपुरा निकाय चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग को एक ई-मेल किया है। जिसमें लिखा है कि तृणमूल कांग्रेस ने सुबह से ईवीएम में खराबी और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा के 20 से अधिक मुद्दों को उठाया था, लेकिन उनमें से केवल दो का ही अब तक समाधान किया जा सका है।

यह भी कहा कि अधिकारियों के फोन नंबर उपलब्ध नहीं हैं। अधिकारियों को आधिकारिक तौर पर प्रदान किए गए नंबरों पर बार-बार कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिल रहा, क्योंकि नंबर पहुंच से बाहर आ रहे हैं। यह भी आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ सरकार द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का जानबूझकर प्रयास किया जा रहा है। त्रिपुरा में “जंगल राज” कायम है और “लोकतंत्र चरमरा गया है।

त्रिपुरा में अगरतला नगर निगम (एएमसी) और 13 अन्य नगर निकायों के लिए गुरुवार को चुनाव हो रहे हैं। 36 उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद शेष 222 सीटों के लिए कुल 785 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य भर में अगरतला नगर निगम (51 वार्ड), 13 नगर परिषद और छह नगर पंचायतों सहित शहरी स्थानीय निकायों में कुल मिलाकर 334 सीटें हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!