
बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के पुराना बस स्टैंड में तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल ने वर्दी उतारकर जमकर उत्पात मचाया. फ्रस्टेशन इतना कि सड़क किनारे बैठे एक अधेड़ पर गुस्सा उतारते हुए तमाचा जड़ दिया. घटना बीती रात की बताई जा रही है. आरक्षक रजनीश लहरे ने पुराना बस स्टैंड के पास अपनी एक्टिवा खड़ी कर अपनी वर्दी उतार दी. फिर हो-हल्ला मचाने लगा. पास में बैठे एक अधेड़ को मार दिया. पुलिस ने कांस्टेबल को पकड़ने के बजाय उसे जाने दिया. मामला तारबहार थाना क्षेत्र का है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.


