छतीसगढ़कोंडागांव

ट्रक से जा टकराई बाइक : ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, एक की मौत, तीन घायल

फरसगांव न्यूज धमाका – कोंडागांव जिला नेशनल हाइवे 30 पर सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार सामने से आ रही ट्रक से टकरा गए। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। यह घटना फरसगांव थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरव मंदिर के पास ओवरटेक करते समय बाइक सवार सामने से आ रही ट्रक से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। संभावना जताई जा रही है कि, बाइक सवार नाबालिग थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां उनका इलाज जारी है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!