देश

अमित शाह के साथ आनंदीबेन के भी चहेते हैं भूपेंद्र पटेल

पहले ही चुनाव में रिकार्ड मतों के अंतर से हासिल की जीत

गुजरात न्यूज़ पहले ही चुनाव में रिकार्ड मतों के अंतर से हासिल की जीत गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले भूपेंद्र पटेल के कई आयाम हैं, जिनकी बदौलत उन्हें मुख्यमंत्री के साथ-साथ आगामी चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने की जिम्मेदारी मिली है. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह का भी उन्हें चहेता माना जाता है अहमदाबाद में जन्में भूपेंद्र पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के सक्रिय राजनीति से हटने के बाद घाटलोडिया सीट की सीट पर उनके उत्तराधिकारी बने. भूपेंद्र पटेल ने वर्ष 2017 को हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में 1 लाख 17 हजार मतों के अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशी शशिकांत पटेल को पराजित कर पूरे प्रदेश में एक नया कीर्तिमान बनाया था घाटलोडिया विधानसभा गृह मंत्री अमित शाह के गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है. विधानसभा में जाने से पहले भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद म्युनिसिपल में पार्षद के तौर पर काम कर चुके हैं. सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारी भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद म्युनिसिपल कार्पोरेशन और अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथारिटी की स्टैंडिंग कमेटी का हिस्सा रह चुके हैं. इसके साथ वे सरदारधाम विश्व पाटीदार केंद्र और विश्केव उमिया फाउंडेशन के ट्रस्टी हैं

2022 के चुनाव पर है भाजपा की है नजर

भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री चुने को वर्ष 2022 में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 99 सीट मिली थी, वहीं कांग्रेस को 77 सीट मिली थी. 182 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा को जीत का मार्जिन कम रहने की वजह पाटीदार समाज की नाराजगी को माना जा रहा है, जिसकी वजह से पटेल को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है. पाटीदार समाज गुजरात के सशक्त, संगटित, और आर्थिक रूप से संपन्न समाज में अव्वल माना जाता है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!