कोंडागांवछत्तीसगढ

कोंडागांव में गाँधी चौक से हटाई गयी भारत माता की प्रतिमा , आवागमन में थी परेशानी

कोंडागांव न्यूज़ धमाका //// लगभग 4 साल पहले नगर व आसपास के ग्रामीण जनों की समस्याओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री को 2 नवंबर 2017 को समस्त दुकानदार व जय स्तंभ चौक वार्ड वासी कोंडागांव व आसपास के ग्रामीण जनों से हस्ताक्षर करा कर मुख्यमंत्री जी को जीतू भाई गोलछा ने रायपुर निवास स्थान जाकर निवेदन पत्र दिया था पर कोई कार्रवाई नहीं हुई उसके बाद 22 दिसंबर 2021 को फिर से निवेदन पत्र दिया गया मुख्यमंत्री के नाम कोडागांव कलेक्टर महोदय को अधिकारियों को आदेश आया पर अधिकारियों के द्वारा खानापूर्ति औपचारिक कर ठोस कार्रवाई नहीं की गई उसके बाद 19 जनवरी 2021 को कलेक्टर महोदय कोडागांव को निवेदन पत्र दिया गया पर कुछ भी कार्रवाई नहीं होने के कारण 14 नवंबर 2021 को फिर से जनदर्शन में निवेदन पत्र मैं उल्लेख किया गया था कि अगर स्थानांतरित नहीं किया जाता है तो मुझे जल समाधि लेने के लिए विवश होना पड़ेगा पर उस पर भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई

यही से हटाई गयी भारतमाता की प्रतिमा

अंत में नगर वासियों के परेशानियों को देखते हुए जल समाधि के लिए अग्रिम सूचना दी तब कहीं शासन-प्रशासन की कुंभकरण नींद खुली नगर के हृदय स्थल में एक ही स्थान पर दो चौक का स्थापना किया गया था ट्रैफिक जाम के कारण आवागमन में परेशानीयो का सामना करना पड़ता था जिसके विरोध मेंबस्तर सांसद दीपक बेज को तथा मुख्यमंत्री जी के नाम कोडागांव कलेक्टर को जल समाधि लेने के लिए नगर के 13 पार्षद व जनप्रतिनिधि तथा नगर वासियों के साथ-साथ ग्रामीण जनों का भी लगभग 240 हस्ताक्षर करा कर अग्रिम सूचना जनदर्शन में दिया गया तब कलेक्टर महोदय ने आदेश करते हुए कोडागांव नगर पालिका सीएमओ को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने आदेश किया तब कहीं जाकर भारत माता मूर्ति को हटाकर कोडागांव के दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए तैयारी की जा रही है जिससे आप आसपास के रहवासी वाह ग्रामीण जन खुश हुए व शासन प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद दिए

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!