
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें रिस्क फैक्टर भी कम है और साथ ही रिटर्न भी बढ़िया मिलता है. आइए आपको बताते हैं एक ऐसा निवेश जिसमें रिस्क नहीं के बराबर है और रिटर्न भी अच्छा मिलता है. पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट उनमें से एक निवेश का रास्ता है किसी भी निवेश के साथ रिस्क फैक्टर जुड़ा होता है. ऐसे में, आप ऐसी जगह निवेश करें जहां आपका पैसा सिक्योर रहे और कम रिस्क में आपको बेहतर रिटर्न भी मिले. हालांकि, क्विटी मार्केट में रिस्क ज्यादा है तो रिटर्न भी बाकी इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स से ज्यादा है. लेकिन रिस्क लेने की क्षमता सब में नहीं होती है. ऐसे में, अगर आप ऐसा निवेश चाहते हैं जहां बढ़िया मुनाफा भी हो तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस बेहतर है
पोस्ट ऑफिस RD में निवेश
इसमें आप महज 100 रुपये के छोटे से अमाउंट से भी निवेश शुरू कर सकते हैं. निवेश की अधिकतम लिमिट नहीं है, आप जितना चाहें इसमें पैसा डाल सकते हैं इस स्कीम के लिए अकाउंट पांच सालों के लिए खोला जाता है. हालांकि बैंक छह महीने, 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट की सुविधा देते हैं. इसमें जमा पैसों पर ब्याज कैलकुलेश हर तिमाही (सालाना रेट पर) होता है और इसे हर तिमाही के आखिर में आपके अकाउंट में जोड़ दिया जाता है
आपको ब्याज कितना मिलेगा
रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम पर फिलहाल 5.8 परसेंट का ब्याज मिल रहा है, यह नई दर 1 अप्रैल 2020 से लागू है. भारत सरकार अपनी सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें हर तिमाही में तय करती है
10 हजार हर महीने डालने पर मिलेंगे 16 लाख
अगर आप हर महीने पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में 10 हजार रुपये 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 5.8 परसेंट की ब्याज दर पर 16 लाख रुपये से भी ज्यादा मिलेंगे
हर महीने निवेश 10,000 रुपये
ब्याज 5.8%
मैच्योरिटी 10 साल
10 साल बाद मैच्योरिटी अमाउंट = 16,28,963 रुपये




