
मुंबई न्यूज़ धमाका /// एनसीबी सूत्रों के मुताबिक इस मामले में सबसे पहले समीर वानखेड़े से सवाल जवाब होने के साथ ही जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उन सभी लोगों के मोबाइल फोन की सीडीआर को भी एनालिसिस किया जाएगा, जिससे यह पता चल सके कि इन लोगों की बातचीत के दौरान लोकेशन क्या थी. एनसीबी मुख्यालय ने जांच अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह को मामले की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने के निर्देश दिए हैं, जिससे मामले में कार्रवाई को आगे बढाया जा सके एनसीबी सूत्रो के मुताबिक अपने ही अधिकारियो के खिलाफ जांच की जो रूपरेखा बनाई गई है उसके मुताबिक गवाह के एफिडेविट में जिन लोगों के नाम लिखे हुए हैं उन सभी से पूछताछ की जाए
जिसमें प्रभाकर सैल खुद भी है, सैम डिसूजा, किरण गोसावी ( जो अभी तक फ़रार है), शाहरुख की मैनेजर पूजा डडलानी से भी पूछताछ करेगी, क्योंकि प्रभाकर ने आरोप लगाया है कि उसने किरण गोसावी और पूजा से पैसों के बारे में बातचीत होते देखा था. एनसीबी के अधिकारी सालेकर से भी पूछताछ होगी, जिसने प्रभाकर से ब्लैंक पेपर पर साइन करवाए थे. समीर वानखेड़े के ड्राइवर और स्टाफ के भी बयान दर्ज होंगे एनसीबी मुंबई को मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि मामले के गवाह किरण गोसावी को भी तलब किया जाए, जिससे जांच जल्द से जल्द पूरी हो सके, क्योंकि इस मामले का अहम किरदार गोसावी गायब ही रहा तो भविष्य में इस केस के भी मुंबई का एंटीलिया कांड बनने में देर नहीं लगेगी. ऐसे में एनसीबी की छीछालेदारी होना तय है लिहाजा मुंबई डिवीजन को किरण गोसावी को तलब करने के लिए कहा गया.




