
26 अक्टूबर को विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन करेंगे. किसानों का धरना सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर 2 बजे तक चलेगा. इस दौरान किसान अपने-अपने इलाकों में उपमंडल मजिस्ट्रेट, तहसीलदार या उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// भारतीय किसान यूनियन ‘लखीमपुर की घटना में पुलिस की निष्क्रियता का किसान विरोध करेंगे, गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग करेंगे और किसानों के आंदोलन के दौरान अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के लिए समर्थन और MSP सुनिश्चित करने वाले कानून की मांग करेंगे
लखीमपुर खीरी हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था. एसआईटी ने अब तक इस मामले में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तारी की है. इसके बावजूद भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को पूरे देश में हल्ला बोल का ऐलान किया है




