
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को Cunsult ऐप लॉन्च किया Cunsult app ऐप पर 65 क्षेत्रों के देश के 380 एक्सपर्ट्स जुड़े हैं. इसमें स्वास्थ्य, सुरक्षा, कृषि, पर्यावरण, विदेश मामले, कश्मीर मामले,रेलवे,आर्थिक, महिला सशक्तिकरण, धर्म-अध्यात्म आदि की जानकारी सीधे एक्सपर्ट्स से ली जा सकती है. एक्सपर्ट्स के अलावा इस app पर पूर्व आईएएस अधिकारियों की भी मौजूदगी है. इससे जुड़ने और जानकारी हासिल करने के लिए मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर सबसे पहले cunsult.in टाइप करना होगा. इसके साथ ही जिस मुद्दे पर बात करना चाहे और जानकारी लेना चाहें उससे सम्बंधित एक्सपर्ट्स से जुड़ सकते हैं.अपनी सुविधा और एक्सपर्ट के प्रोफाइल के आधार पर आपको एक्सपर्ट के चयन की छूट होगी. बात करने पर शुरू के 1 मिनट फ्री होंगे और उसके बाद कुछ चार्ज देना पड़ेगा




