छतीसगढ़दुर्ग

दीवार से टकराई तस्करों की गाड़ी, 11 पेटी शराब समेत कार जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले आरोप

दुर्ग न्यूज धमाका – धमधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 11 पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस से बचने अवैध शराब तस्करों ने गाड़ी एक गांव में घुसा दी। जिससे गाड़ी एक घर में जाकर टकरा गई, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। यह शराब मध्यप्रदेश से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने कार सहित 11 पेटी अवैध शराब और कार जप्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

दरअसल एक रायपुर पासिंग संदिग्ध कार ग्राम ठेलकाडीह की ओर जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। गस्त पर निकले 112 के जवानों की टीम ने ग्राम ठेलकाडीह चौक पर कार का इंतजार कर रही थी। लेकिन पुलिस वाहन की लाल नीली बत्ती जलते हुये देख कार जालबांधा रोड की ओर वापस मुड़ गई। जिसका पुलिस जवानों ने पीछा किया।

वही पुलिस से बचने कार ग्राम मुड़पार बस्ती में घुस गई। जहां गाड़ी अनियंत्रित होकर घर की दिवाल में टकरा गई एवं पुलिस गाड़ी को नजदीक आते देख वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। कार में लगभग 90 हजार कीमत के मध्यप्रदेश निर्मित 13 बाक्स में गोवा अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। प्रत्येक शीशी में बार कोड लगा हुआ था। वही एक कार जिसकी कीमत करीब पांच लाख रूपये क्षतिग्रस्त हालत को पुलिस ने जब्त की है। आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!