देशनई दिल्ली

एयर इंडिया का विमान यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए रवाना

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// रूसी सैन्य हमले के कारण यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया का एक विमान शनिवार सुबह मुंबई हवाई अड्डे से रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए रवाना हो गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कहा कि फ्लाइट AI1943 ने मुंबई एयरपोर्ट अड्डे से सुबह तड़के लगभग 3.40 बजे उड़ान भरी और विमान के लगभग 10 बजे (भारतीय मानक समय) बुखारेस्ट हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है।

अधिकारी ने कहा कि सड़क मार्ग से यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों को भारत सरकार के अधिकारी बुखारेस्ट ले जा रहे हैं, ताकि उन्हें एयर इंडिया की उड़ान में निकाला जा सके। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया शनिवार को बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए और उड़ानें संचालित करेगी।

बता दें कि 24 फरवरी की सुबह से यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को नागरिक विमानों के संचालन के लिए बंद कर दिया गया है। इसलिए बुखारेस्ट और बुडापेस्ट से निकासी उड़ानें संचालित हो रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 20,000 भारतीय मुख्य रूप से छात्र, वर्तमान में यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को बंद करने से पहले, एयर इंडिया ने 22 फरवरी को यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए एक उड़ान भरी थी। जिसमें 240 लोग यूक्रेन से भारत वापस आए थे। इसके बाद 24 फरवरी और 26 फरवरी को दो और फ्लाइट संचालित करने की योजना बनाई थी। लेकिन 24 फरवरी को रूसी आक्रमण शुरू हुआ, जिस वजह से यूक्रेनी हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया था।

एयर इंडिया ने शुक्रवार रात ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि वह फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए विशेष सरकारी चार्टर फ्लाइट्स के रूप में शनिवार को दिल्ली और मुंबई से बुखारेस्ट और बुडापेस्ट के लिए बी787 विमानों का संचालन करेगी। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को कहा था कि वह रोमानिया और हंगरी से निकासी मार्ग स्थापित करने के लिए काम कर रहा है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!