गरियाबंदछत्तीसगढ

राइस मिल की खरीदी गड़बड़ी मामले में कृषि उप संचालक फागूराम कश्यप सस्पेंड

गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// जिले के कृषि उप संचालक फागूराम कश्यप को निलंबित कर दिया गया है. अफसर ने हरित क्रांति योजना में भारी लापरवाही बरती थी. इस संबंध में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अवर सचिव हेमिन बाघ के हस्ताक्षरित आदेश जारी हुआ है. जारी किए गए आदेश में उल्लेख किया गया है कि फागू राम कश्यप उप संचालक कृषि जिला गरियाबंद को वर्ष 2020 21 में हरित क्रांति योजना के तहत मिनी राइस मिल की खरीदी में योजना के प्रावधानों एवं विभागीय नियमों की अवहेलना करने तथा लापरवाही बरतने एवं अपने दायित्वों का उचित निर्वहन नहीं किए जाने के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है.

निलंबन अवधि में फागूराम कश्यप उप संचालक कृषि गरियाबंद का मुख्यालय संचालनालय रायपुर निर्धारित किया जाता है. निलंबन अवधि में फागूराम कश्यप उप संचालक कृषि गरियाबंद को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. निलंबन अवधि का निराकरण पृथक से किया जाएगा

ALSO READ : फर्जी वोटर्स मामला : निर्वाचन आयोग पहुंचा बीरगांव ,अजय चंद्राकर समेत भाजपा के कई नेता मिले आयुक्त से

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!