छतीसगढ़बालोद

देवरानी से झगड़े के बाद जेठानी ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चों को पिलाई कीटनाशक, फिर खुद भी किया सेवन, हालत गंभीर

बालोद न्यूज धमाका – छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक मां ने घरेलू विवाद के चलते अपने दो छोटे बच्चों को कीटनाशक पिलाने का खौफनाक कदम उठा लिया है। मां ने सात वर्षीय बेटे और चार वर्षीय बेटी को कीटनाशक देकर खुद भी दवा का सेवन कर लिया। महिला का नाम डुमेश्वरी साहू है।

दरअसल, यह मामला ग्राम कुरदी का है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद की वजह से गुस्‍से में आकर महिला डुमेश्वरी साहू ने यह खौफनाक कदम उठाने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि देवरानी और जेठानी के बीच बच्चों को लेकर कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद डुमेश्वरी ने ऐसा कदम उठाया।

मां की हालत गंभीर, दूसरे अस्‍पताल रेफर

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच ने तत्काल कार्रवाई की और महिला और दोनों बच्चों को अपने वाहन से अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

अस्पताल पहुंचते ही पहुंचे पुलिस और विधायक

अर्जुंदा स्वास्थ्य केंद्र में जब महिला और उसके बच्चों को लाया गया, तो वहां पुलिस और क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद भी पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इधर, इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!