छत्तीसगढ

अधिवक्ता संघ के भाजपा का समर्थन आज धरने पर,ओ पी चौधरी हुए शामिल

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :-रायगढ़ तहसील कार्यालय में अधिवक्ताओ के साथ हुए विवाद के बाद एकतरफा कार्यवाही से नाराज़ अधिवक्ता संघ आज भी धरना प्रदर्शन पर बैठा रहा l हालाँकि विवाद के बाद तहसीलदार सुनील अग्रवाल का तबादला आदेश जारी कर दिया गया है l लेकिन अधिवक्ता संघ ने राजस्व न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का फैसला करते हुए अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा कर दी है l रायगढ़ के अधिवक्ताओं को बिलासपुर संभाग के अधिवक्ताओं ने भी समर्थन दिया है l

वहीँ भाजपा भी अधिवक्ताओं को इस लड़ाई में समर्थन करती पक्ष में आ गई है l भाजपा का कहना है कि प्रदेश में भ्रस्टाचार व्याप्त है जिसका नतीजा है कि अधिवक्ताओं को सडक की लडाई लडनी पड़ रही है। अधिवक्ताओं की लडाई में भाजपा उनके साथ है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला महामंत्री सतीश बेहरा , आशीष ताम्रकार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संंख्या में अधिवक्ताओं को समर्थन देने धरना स्थल पहुंचे थे।

भाजपा नेता ओपी चौधऱी ने आज कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए अंबेडकर चौक धरना स्थल पहुंच कर भष्टाचार की लड़ाई में हर स्तर पर अधिवक्ताओंं के साथ होने का समर्थन व्यक्त किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!