Uncategorized

सूत्रों के मुताबिक – अंबिका सोनी ने राहुल गांधी से मिलने के बाद पंजाब का सीएम बनने से किया इंकार

सोनी फिलहाल पंजाब से राज्यसभा की सांसद हैं और यूपीए की केंद्र सरकार में संस्कृति, पर्यटन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री का पद संभाल चुकी हैं. वह गांधी परिवार की करीबी समझी जाती रही हैं. अंबिका सोनी पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली हैं

दिल्ली न्यूज़ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अम्बिका सोनी ने पंजाब की मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद देर रात उनके नाम पर चर्चा हुई लेकिन उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात कर इस पद को लेने से इनकार कर दिया. उनका नाम संभावितों की लिस्ट में टॉप पर था सोनी फिलहाल पंजाब से राज्यसभा की सांसद हैं और यूपीए की केंद्र सरकार में संस्कृति, पर्यटन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री का पद संभाल चुकी हैं. वह गांधी परिवार की करीबी समझी जाती रही हैं. अंबिका सोनी पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली हैं.अंबिका सोनी ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस अहम पद को लेने से इनकार किया है. हालांकि, उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कहा है कि इस पद पर किसी सिख को ही तैनात किया जाय. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सोनी को मनाने की कोशिश की थी लेकिन वो नहीं मानीं सोनी के इनकार करने के बाद अब दोपहर 1 बजे के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. माना जा रहा है कि इसमें नए नेता के नाम पर चर्चा होगी और उसका औपचारिक ऐलान होगा. फिलहाल होटल में ही हरीश रावत, अजय माकन और नवजोत सिंह सिद्धू नए मुख्यमंत्री के नामों पर चर्पचा कर रहे हैं इस पद की रेस में चार नेताओं का नाम चल रहा है. पूर्व प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष और अमरिंदर सिंह के करीबी सुनील जाखड़ इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. इनके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, प्रताप बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम भी रेस में शामिल है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!