कोंडागांवराजनीति

AAP का आरोप- PM मोदी ने दिल्ली पर चलाया ‘ब्रह्मास्त्र’, फर्जी केसों में फंसाने को दिल्ली पुलिस, CBI और ED को सौंपी 15 लोगों की लिस्ट

नई दिल्ली। हिन्दुस्तान टीमPublished By: Praveen SharmaSat, 21 Aug 2021 03:05 PM

AAP का आरोप- PM मोदी ने दिल्ली पर चलाया 'ब्रह्मास्त्र', फर्जी केसों में फंसाने को दिल्ली पुलिस, CBI और ED को सौंपी 15 लोगों की लिस्ट

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली सरकार द्वारा 1000 लो फ्लोर बसों की खरीद की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों से पहले हमें निशाना बनाने के लिए पीएम मोदी अपने ब्रह्मास्त्र-राकेश अस्थाना का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमें पता चला है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सीबीआई, ईडी, दिल्ली पुलिस को 15 लोगों की एक सूची देकर टास्क दिया है। इन सभी एजेंसियों से कहा गया है कि लिस्ट में मौजूद सभी लोगों को बर्बाद करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को दी गई इस लिस्ट में आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ नेताओ के भी नाम हैं।

‘आप’ के नेता कहा कि दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना को कहा गया है कि इन 15 लोगों को किसी भी तरह बर्बाद कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सच्चाई और ईमानदारी की राजनीति करती है। पीएम मोदी ने इससे पहले भी सारे डिपार्टमेंट भेजे हैं, आप दोबारा भेज लीजिये, आप फर्जी रेड करा लीजिए। सीबीआई, दिल्ली पुलिस, ईडी, इनकम टैक्स की रेड करा सकते हैं। मेरे ऊपर भी रेड हुई है, कृपया करके पीएम मोदी बताएं उस रेड में क्या निकला है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!