छतीसगढ़रायपुर

पहलगाम हमले में रायपुर का एक युवक भी मारा गया, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा इस हमले का बदला लिया जाएगा

रायपुर न्यूज धमाका – पहलगाम आतंकी हमले से पूरा देश सदमे में है। हमले में 27 लोगों मारे गए हैं। वहीं रायपुर का एक कारोबारी भी मारा गया। आज श्रीनगर से शव रायपुर लाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- इस हमले का बदला लिया जाएगा। इस तरह की घटनाओं पर देश ने करारा जवाब दिया है। मोदी जी सऊदी अरब से वापस लौट गए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट में ही बैठक ली, गंभीरता समझ आती है। हम सभी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। 

कारोबारी दिनेश मिरानिया का शव लाया जाएगा रायपुर

रायपुर के दिनेश मिरानिया का भी निधन हुआ है। स्थानीय प्रशासन परिवार के संपर्क में है। शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग है। मृतक कारोबारी दिनेश मिरानिया के शव को आज रायपुर लाया जाएगा। मृतक रायपुर के समता कॉलोनी के रहवासी थे। एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने परिवार के साथ पहलगाम गए थे। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!